MP की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस MLA पर FIR दर्ज, इस गुनाह की मिली सजा

Tuesday, Feb 17, 2026-11:19 PM (IST)

श्योपुर (जेपी शर्मा): कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। शिव बारात में श्योपुर विधायक को कानून का उल्लंघन करने की सजा मिली है। कॉंग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर FIR दर्ज हो गई है। जी हां शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले बाबू जंडेल के खिलाफ एक्शन हुआ है।  हर्ष फायरिंग के बाद FIR दर्ज हुई है।

PunjabKesari

बीजेपी नेताओं ने की थी एसपी से शिकायत

दरअसल कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में कानून का उल्लंघन करते हुए घोड़े पर सवार हर्ष फायर किया था। भीड़ के बीच बाबू जंडेल का बंदूक चलाने का ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था और इस पर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे थे । बीजेपी नेताओं ने की हर्ष फायरिंह की शिकायत एसपी से की थी और कार्रवाई करने की मांग की थी। अब जाकर बाबू जंडेल पर कार्रवाई हुई है और उन्हें FIR का मार झेलनी पड़ी है।

कांग्रेस ने लगाए दबाव में कार्रवाई का आरोप

वहीं कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर FIR दर्ज होने के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है। कांग्रेस का कहना है कि विधायक पर य कार्रवाई दवाब मे की गई है। बीजेपी नेताओं के दवाब में ये एक्शन हुआ है।

बाबू जंडेल का हर्ष फायरिंग वीडियो हो चुका है वायरल

शिव बारात में बाबू जंडेल का हर्ष फायरिंग वीडियो सार्वजनिक हो चुका है, प्रशासन और पुलिस पर वैसे  कार्रवाई को लेकर नजर थी। सवाल थे क्या नियम सभी के लिए बराबर हैं, या फिर प्रभावशाली लोगों के लिए अलग? लेकिन अब बाबू जंडेल पर FIR दर्ज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News