किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन का बड़ा फैसला, गेहूं खरीदी 100 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ी, मिलेगा सीधा फायदा
Thursday, Apr 23, 2026-07:18 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा किसान हितैषी निर्णय लिया है। प्रदेश में गेहूं उपार्जन की सीमा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के अधिक अवसर मिलेंगे और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीदी की सीमा बढ़ाई जाए। उनके इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया और केंद्र सरकार ने गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन करने की मंजूरी दे दी।
इस फैसले से प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अब किसानों को अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

