Punjab Kesari MP ads

लाडली बहनों के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान, राशि बढ़ाने के साथ एक और वादा, कहा-बहनें चिंता न करें

Friday, Apr 17, 2026-11:23 PM (IST)

(नर्मदापुरम): मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वो प्रदेश की लाडली बहनो के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए बहनों को हर महीने किस्त दी जा रही है और जो वो कहते हैं, वो करते हैं। मोहन ने कहा कि  राज्य सरकार बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, हमारी पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है।

बहनें चिंता न करें, राशि बढ़ाने के साथ जो भी संभव होगा किया जाएगा-मोहन

प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक राशि दी जा चुकी है। लाड़ली बहन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रति बहन 40 हजार 500 रुपए से अधिक राशि बहनों के बैंक खातों में आई है। बहनें चिंता न करें, योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपए करने के साथ आगे भी जो बन पड़ेगा, करते जाएंगे।  सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम न केवल लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाएंगे बल्कि अन्य प्रकार से भी मदद करेंगे। इसके साथ ही मोहन ने कहा कि प्रदेश में पहले ही स्थानीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए आरक्षित हैं और महिलाओं की बेहतरी के लिए करते जाएंगे

सिवनी मालवा को 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी मालवा को आज 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिसमें 972 करोड़ से अधिक लागत के 72 किलोमीटर लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे-67 का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है। यह केवल सड़क नहीं है, इससे बेधड़क सीधे इंदौर-उज्जैन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस स्टेट हाईवे के माध्यम से सिवनी-मालवा नए दौर में प्रवेश करेगा और कनेक्टिविटी का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। सिवनी-मालवा में इस सड़क के साथ विकास का सूर्योदय हुआ है। स्टेट हाईवे के साथ सिवनी-मालवा को 106 करोड़ 30 लाख लागत के 96 विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिसमें 48 करोड़ 61 लाख की लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ 69 लाख की लागत के 51 विकास कार्यों का भूमि-पूजन संपन्न हुआ है। लिहाजा लाडली बहनों के प्रति सीएम मोहन प्रतिबद्ध नजर आए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News