Punjab Kesari MP ads

CM मोहन का किसानों को लेकर बड़ा ऐलान, डिफॉल्टर किसानों को इस तरह राहत देगी सरकार

Wednesday, Sep 02, 2026-10:05 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन ):  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को लेकर सरकार का रोडमैप सामने रखा है। इसके साथ ही मोहन ने किसानों के लिए एक बड़ी बात कही है। मोहन यादव ने बड़ी बात बोलते हुए 'किसान कवच योजना' के जरिए करीब 5 हजार डिफॉल्टर किसानों को राहत देने की बात कही है।जहां किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार प्रमुख वर्गों में सबसे अहम बताते हुए सीएम ने दिन में 10 घंटे बिजली देने की दिशा में सरकार के प्रयास गिनाए तो ... खेती के साथ पशुपालन, दूध उत्पादन और आधुनिक तकनीक से आय बढ़ाने का दावा किया... 'किसान कवच योजना' को सीएम मोहन ने अहम बताया है। सीएम ने कहा कि किसी भी सोसाइटी और बैंक के डिफाल्टर होने पर किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाता था, लेकिन अब किसानों के बजाय कार्रवाई या FIR उस पर होगी जो गलती करता है।

ग्वालियर के मेला मैदान में बलराम जयंती के मौके पर मोहन यादव के केंद्र में किसान रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार प्रमुख वर्गों—किसान, महिला, गरीब और युवा का जिक्र किया लेकिन किसान को सबसे अहम बताया। सीएम ने किसान और जवान को देश की ताकत बताया औऱ कहा कि जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है... तो किसान खेत में देश का पेट भरता है। यानी मुख्यमंत्री ने किसान को सिर्फ खेती करने वाला वर्ग नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और ताकत का आधार बताते हुए सरकार की प्राथमिकता साफ कर दी।

मुख्यमंत्री ने किसान के साथ युवाओं के भविष्य को भी अपने विजन से जोड़ा। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश बदल रहा है... युवाओं को रोजगार और मेधावी विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए सरकार काम कर रही है। लेकिन इस पूरे विजन के केंद्र में एक बड़ा सवाल है कि किसान की आय कैसे बढ़े? मुख्यमंत्री का जवाब है-  पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक, पशुपालन और दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। लिहाजा सीएम ने किसान कल्याण को  सरकार की प्राथमिकता बताया। खेती को आधुनिक बनाकर किसान की आय बढ़ाना सरकार के एजेंडे की प्रतिबद्धता बताई।.बलराम जयंती के मंच से मुख्यमंत्री ने किसान को लेकर सिर्फ योजनाएं नहीं गिनाईं... बल्कि खेती की पूरी व्यवस्था को बदलने का रोडमैप सामने रखा...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News