बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला पहुंचे महाकाल की शरण, बोले- भस्म आरती में शामिल होकर महसूस की नई उर्जा

Saturday, Feb 10, 2024-01:31 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, सिंगर और बिग बॉस -9 के विनर प्रिंस नरूला ने शनिवार को महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए। वे तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। वे नंदी हॉल में प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा, 'बहुत आनंद आया। महाकाल के दर्शन से ऊर्जा महसूस की। अपने लिए, परिवार और देश दुनिया के लिए कामना की है। बाबा महाकाल से से प्रार्थना है कि वह देश और दुनिया के साथ हमें बुरी नजरों से बचाकर रखें। 

PunjabKesari

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मनोरंजन जगत के फेमस मॉडल व हीरो प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

PunjabKesari

बता दें कि प्रिंस नरूला अब तक चार रियलिटी शो जीत चुके हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज 12 (2015), एमटीवी स्प्लिट्सविला 8 (2015), बिग बॉस 9 (2015-2016), और नच बलिए 9 (2019) समेत चार रियलिटी टीवी शो के विजेता रहे हैं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर कई सीरिलयल्स में भी प्रिंस नरूला अभिनय कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News