स्वाइन फ्लू के बाद जबलपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 मरीज पीडि़त
Tuesday, Aug 27, 2019-06:12 PM (IST)

जबलपुर: बरसात के मौसम के साथ-साथ ही नमी से पनपने वाली संक्रमित बीमारियों में इजाफा होने लगा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बाद एच3एन2 यानी बर्ड फ्लू की दस्तक जबलपुर जिले में पाई गई है। फिलहाल इस वायरस से पीड़ित पांच मरीजों का इलाज जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।
स्वाइन फ्लू से अब तक 14 मौतें
दरअसल, जबलपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू का कहर था, जिसमे पूरे साल में करीब 60 से ज्यादा मरीज़ पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि 14 मौतें अब तक स्वाइन फ्लू से इस साल हो चुकी हैं। इस समय 7 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों का इलाज जबलपुर के मेडीकल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुतबिक वायरस पक्षियों, पशु और मनुष्यों में फैलता है। ये एक किस्म का बर्ड फ्लू भी होता है।
स्वाइन फ्लू से ही बर्ड फ्लू
वहीं, बर्ड फ्लू के लक्षण वाले एच3एन2 वायरस के 5 मरीज़ पॉजिटिव मरीज पाए जाने से अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। अमूमन एच3एन2 वायर भी स्वाइन फ्लू के एच1एन1 से ही फैलता है जिससे मरीजों में कई तरह की परेशानिया होती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
बर्ड फ्लू के लक्षण जैसे, तेज़ बुखार होना, कमज़ोरी महसूस होना, सिर दर्द और गले में तकलीफ होना, शरीर में तेज दर्द और जकड़न महसूस करना। वहीं डॉक्टर भी इस मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।