MP की राजनीति में हड़कंप, BJP नगर मंत्री की पत्नी बोली-पति के BJP महिला महामंत्री से संबंध, SP ऑफिस पहुंची
Tuesday, Mar 31, 2026-08:01 PM (IST)
(देवास): मध्य प्रदेश के देवास जिला से एक राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाली खबर सामने आ रही है।इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। दरअसल यहां एक बीजेपी नेता के चरित्र पर उसकी ही पत्नी ने सवाल उठाए है। बीजेपी के नगर मंत्री की पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और महिला महामंत्री के बीच कथित संबंध हैं।
नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप
बीजेपी नेता के चरित्र पर उनकी ही पत्नी ने सवाल उठा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा कि पति के बीजेपी की ही नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध है। वहीं नगर मंत्री राजू सोनी पर पत्नी के लगाए इन संगीन आरोपो के बाद शहर की राजनीति में उबाल आ गया है। यही नहीं पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई हैं और न्याय की गुहार लगाई है।
दर्पण सोनी के मुताबिक जब उसने पति के इन संबंधों का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट तक कर डाली और जान से मारने की धमकी भी दे दी। पत्नी दर्पण सोनी का तो भी आरोप है कि समझौते के बाद भी पति बीजेपी नेत्री से संबंध खत्म करने का नाम नहीं ले रहे हैं। वो उसको चुप रहने का दबाव बना रहे हैं।
सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते समझौता हो गया था। लेकिन पत्नी दर्पण सोनी का आरोप है कि समझौते के बाद भी पति ने बीजेपी नेत्री से संबंध बनाए हुए है।
शहर में चर्चाओं का दौर शुरू
लिहाजा ये मामला शहर में सुर्खियां बटोर रहा है और चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीजेपी नेता और महिला बीजेपी नेत्री को लेकर तरह-तरह की बातें होनी शुरु हो गई हैं जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचना तय है।

