भाजपा को बड़ा झटका! नाराजगी के बाद बड़े नेता का इस्तीफा, सियासत में मचा हड़कंप
Friday, Feb 27, 2026-06:44 PM (IST)
बुरहानपुर (राजवीर राठौड़): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में BJP को बड़ा झटका! विकास कार्यों को लेकर नाराज चल रहे भाजपा पार्षद गौरव शुक्ला ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य नहीं होने के चलते वे पार्टी और नगर निगम के रवैये से असंतुष्ट थे। नाराज पार्षद ने अपना इस्तीफा सीधे महापौर माधुरी पटेल को सौंपा।
इस्तीफे की खबर सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय भाजपा नेता पार्षद की नाराजगी दूर करने में जुट गए हैं और डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
इस घटनाक्रम के बाद बुरहानपुर की सियासत में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व गौरव शुक्ला को मनाने में सफल होता है या यह मामला पार्टी के लिए बड़ा सियासी झटका बनकर उभरता है।

