भाजपा जिला मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत! अस्पताल में कराया भर्ती
Monday, Oct 26, 2026-02:09 PM (IST)
MP desk: एमपी के गुना में भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, भाजपा नेता के भाई विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके निधन की खबर से भाजपा नेता को गहरा सदमा लगा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव निवासी विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके निधन की खबर से भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
इधर, भाजपा नेता के भाई की हत्या की जानकारी पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी उनके बड़े भाई का बेटा ही निकला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

