''तुगलकी फरमान'' के खिलाफ एकजुट हुई बीजेपी, जेल भरो आंदोलन करके सरकार को दिया ये संदेश

5/16/2022 5:42:38 PM

बेमेतरा (भूपेंद्र साहू): छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस नये फरमान के मुताबिक सरकार की आज्ञा के बिना विपक्ष किसी भी प्रकार का प्रदर्शन, आंदोलन और हड़ताल नहीं कर पाएगा। जिसका अब बीजेपी नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सामूहिक रूप से धरने और प्रदर्शन पर लगाई गई पाबंदी के खिलाफ भाजपा ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया है। जिसके तहत आज बेमेतरा में भी जेल भरो आंदोलन किया गया।

सरकार के फरमान के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन 

बेमेतरा जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी समेत पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा समेत 217 भाजपा नेता और कार्यकर्तााओं ने अस्थायी जेल कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गिरफ्तारी दी। लेकिन बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। दोपहर 12 बजे बाजार पारा स्थित माता भद्रकाली मन्दिर संस्थान से रैली के रूप में निकल कर प्रशासन द्वारा बनाये गए अस्थाई जेल के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला को बनाया गया था।

बीजेपी का जेल भरो आंदोलन 

गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेताओं ने कहा कि राज्य शासन के तुगलकी फरमान के विरोध में उन्होंने गिरफ्तारी दी है। इस आंदोलन को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि जेल भरो आंदोलन में प्रदेश संगठन के साथ साथ जिला संगठन, ब्लॉक संगठन औऱ बूथ प्रभारी सहित सभी वर्ग के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपनी सहभागिता दिये। बेमेतरा जिले में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी एक तरह से चौकन्ना नजर बनाये हुए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News