Punjab Kesari MP ads

भाजपा नेत्री की संदिग्ध मौत! घर पर मिला सड़ा-गला शव, देखकर पुलिस रह गई सन्न

Monday, Nov 23, 2026-12:29 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेत्री की कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घर पर सड़ा गला शव मिला है। बताया गया कि पति की मौत के बाद महिला घर पर अकेली रहती थी। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नेपानगर के भवानी नगर क्षेत्र का है। यहां भाजपा नेत्री भारती ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। महिला का शव घर पर बुरी हालत में मिला है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनके घर से बदबू आ रही थी। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने थाने में पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस  घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई।

सूत्रों के मुताबिक, शव में कीड़े पड़ चुके थे। जिस वजह से कमरे में बदबू भरी थी। पड़ोसियों ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अकेली घर पर रहती थी। अब सवाल यह उठता है कि महिला की हत्या हुई या उन्होंने कथित आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News