‘कल तो पैंट...पहनी थी’ भाजपा नेता ने महिलाओं के कपड़ों पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल

Thursday, Feb 26, 2026-02:07 PM (IST)

मुरैना (रानू शर्मा) : मुरैना जिले के अंबाह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति का एक विवादित बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान महिला डांसरों के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वीडियो अंबाह नगर पालिका के जायेश्वर महादेव मेले में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान का है। इस दौरान वे कहते सुनाई दे रहे हैं- सारेगामापा के कार्यक्रम में आई थी कल तो पेंट...पहनी थी...मैं पब्लिक से पूछा आपको अच्छी लगती है? आजकल फिल्मों में तो आप देखते ही हो यह तो फैशन है। महिला डांसरों के पहनावे को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

PunjabKesari

जिनेश जैन के बयान “डांसर महिलाएं टुंडी से 3 इंच नीचे पैंट पहनती हैं…”पर जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो जिनेश जैन ने कहा, “अगर पत्रकार छाप रहे हैं तो छापते रहें…” उनके इस जवाब के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। स्थानीय महिला संगठनों में इस बयान को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष की चुनाव को लेकर भी जिनेश जैन ने कहा कि मेरे बिना नगर पालिका अध्यक्ष यहां कोई बन ही नहीं सकता। विवादित बयान के बाद अब सबकी निगाहें पार्टी नेतृत्व पर टिकी हैं कि वह इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News