BJP विधायक को आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

11/6/2018 6:22:22 PM

नीमच:  मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जावद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के खिलाफ जावद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के चलते 2 नवंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी।

PunjabKesari

सूची जारी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सकलेचा व उनके समर्थकों द्वारा बिना अनुमति आतिशबाजी करते हुए ढोल धमाकों के साथ जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का वीडियो  मीडिया में आने के  बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जावद पुलिस ने सकलेचा को गिरफ्तार कर नीमच न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News