भाजपा विधायक की माता का दुखद निधन, सीएम मोहन ने जताया शोक
Thursday, Oct 30, 2025-05:45 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश के देवास जिले की खातेगांव विधानसभा से भाजपा विधायक आशीष शर्मा की मां सुशीला गोविंद शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सीएम मोहन यादव ने लिखा “विधायक आशीष शर्मा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार दुखद है। सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।”
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आशीष शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती सुशीला गोविंद शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके चरणों में प्रणाम कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 30, 2025
सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें… pic.twitter.com/tA4jiEZuNY
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा “यह अत्यंत दुःखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को धैर्य दे।”
जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। पहले उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्थिति गंभीर होने पर दो दिन पहले उन्हें एयर लिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया गया। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

