BJP विधायक की मां के निधन से दुखी हुए CM मोहन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया शोक
Friday, Oct 30, 2026-05:20 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की माताजी चम्पा बाई का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत चम्पा बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, "चंदेरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जगन्नाथ सिंह की पूज्य माताजी चम्पा बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

