Punjab Kesari MP ads

गोवा कैसीनो में प्रीतम लोधी के बेटे का VIDEO VIRAL: शराब, डांस और स्वैग पर मचा बवाल, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

Monday, May 25, 2026-11:40 AM (IST)

भोपाल: गोवा के कैसीनो से सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के शिवपुरी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिनेश एक कैसीनो टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पास में शराब का गिलास नजर आने और मंच पर डांस प्रस्तुति के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

PunjabKesariवीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा दिखाई दे रहा है। कुछ लोग इसे निजी जीवन और व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो जनप्रतिनिधियों के परिवारों के सार्वजनिक आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के परिवार को भी सामाजिक जिम्मेदारी और संयम का संदेश देना चाहिए।

PunjabKesariइस पूरे विवाद को इसलिए भी ज्यादा तूल मिल रहा है क्योंकि हाल के दिनों में दिनेश लोधी पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। करैरा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर लगने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसी घटनाक्रम के दौरान विधायक प्रीतम लोधी और एक पुलिस अधिकारी के बीच विवाद की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में रही थी।

PunjabKesari

अब गोवा का यह वायरल वीडियो पुराने विवादों को फिर से चर्चा में ले आया है। विपक्षी खेमे के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों के परिवार की सार्वजनिक छवि क्या संदेश देती है। 

PunjabKesari

सियासत में अक्सर कहा जाता है कि पद केवल व्यक्ति का नहीं होता, उसकी छवि पूरे परिवार और समर्थकों तक जाती है। ऐसे में सवाल केवल एक वीडियो का नहीं, बल्कि उस सार्वजनिक संदेश का भी है जो जनता तक पहुंचता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News