Punjab Kesari MP ads

भाजपा ने देर रात जारी की नई लिस्ट, कई चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Monday, Jul 20, 2026-10:29 PM (IST)

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

PunjabKesari

जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापारी वर्ग के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

भाजपा में इन दिनों विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। व्यापारी प्रकोष्ठ की यह नई सूची भी उसी क्रम का हिस्सा मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News