Punjab Kesari MP ads

रातोंरात बदल दिए BJP ने 4 अध्यक्ष, Hemant Khandelwal ने कही ये बात

Thursday, May 28, 2026-01:36 PM (IST)

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंजूरी के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी नवनियुक्तियों प्रदेशाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव व नेतृत्व क्षमता संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।

PunjabKesari

बता दें कि इस बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब में पार्टी को नया आधार देने के लिए वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अर्चना गुप्ता को प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी कमान बदलते हुए अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News