Punjab Kesari MP ads

MP में BJP के धमाके जारी, इन दो दिग्गज नेताओं को भी मिली अहम कॉर्पोरेशन में बड़ी जिम्मेवारियां

Saturday, Apr 25, 2026-11:54 PM (IST)

(भोपाल) :मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर लगातार ऐलान शुरु कर दिए हैं। पहले  ज्योतरादित्य सिंधिया को चुनाव में हराने वाले पूर्व सांसद केपी यादव को सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन की कमान देने के बाद संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। 

राज्य सरकार ने शनिवार को दो अहम निगमों में नई नियुक्तियों के आदेश जारी करते हुए पूर्व सांसद केपी यादव को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि संजय नगाईच को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की कमान सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार के.पी. यादव को निगम के संचालक मंडल में शामिल करते हुए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्होंने मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर की राजनीति में अपना जलवा बरकरार रखा है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा हाईकमान में अपना राजनीतिक रसूख बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर अपनी राजनीतिक चमक दिखाई थी, जहां अपने धुर विरोधी केपी यादव का टिकट कटवाकर गुना से टिकट लेकर चुनाव जीता था, लेकिन समय के साथ साथ अब ये चमक फीकी पड़ती नजर आ रही। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि तमाम विरोधों और अड़ंगों के बाद भी पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिल गया है।

स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (State Civil Supplies Corporation) का मुख्य काम होता है आम जनता तक जरूरी वस्तुएँ सही दाम पर पहुँचाना, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News