Punjab Kesari MP ads

5 महीनों से MP BJP में खाली चले सबसे महत्वपूर्ण पद पर होने वाली है नियुक्ति,संघ प्रचारकों के साथ ये दिग्गज अब फाइनल रेस में

Monday, Jun 15, 2026-07:01 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश BJP को जल्द ही एक अहम पदाधिकारी मिलने वाला है। ये पोस्ट काफी समय से खाली है और पार्टी अब नियुक्ति करने वाली है। करीब 5 महीनों से यो पोस्ट पदाधिकारी का इंतजार कर रही है लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीनों सीट पर हुए चुनाव में भगवा पार्टी जीत का पताका फहरा चुकी है।

जी हां अब मध्य प्रदेश भाजपा को जल्द ही संगठन महामंत्री मिल सकता है। ये स्थान हितानंद शर्मा के संघ में वापसी होने से कब से खाली पड़ा है। अब प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव भी हो चुका है और बीजेपी को तीसरी सीट पर भी जीत मिल चुकी है। अब बीजेपी का पूरा फोकस संगठन महामंत्री पर आ चुका है। करीब  5 महीने के बाद फिर नियुक्ति को लेकर हलचल तेज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए आधा दर्जन संघ के खाटी प्रचारकों के नाम सामने आ रहे हैं,

करीब 5 महीनों से बिना संगठन महामंत्री के चल रही प्रदेश भाजपा

आपको बता दें कि जनवरी के अंत में संघ ने मध्य प्रदेश भाजपा को लेकर एक बड़ा फैसला किया था। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का दायित्व में बदलाव करते हुए मूल संगठन में वापस बुला लिया था और सह क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बना दिया था। अब इतने लंबे समय के बाद भी प्रदेश भाजपा बगैर संगठन महामंत्री के चल रही है। हालांकि ये जिम्मेदारी वैसे क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल निभाते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी संगठन महामंत्री की जरुरत महसूस की जा रही है।

BJP में संगठन महामंत्री के लिए कई रेस में चल रहे

BJP में संगठन महामंत्री के लिए कई नाम रेस में हैं, दरअसल राजस्थान में ये नियुक्ति होने के बाद मध्य प्रदेश को भी नया संगठन महामंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संघ के आधा दर्जन खाटी प्रचारकों के नामों रेस में हैं। इसमें दिनकर राव सबनीस का नाम सबसे आगे हैं।

इसके अलावा दीनदयाल शोध संस्थान के अभय महाजन , विद्या भारती के अखिलेश मिश्रा, मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन, मध्य भारत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता के अलावा निखलेश महेश्वरी का नाम कतार में हैं। लिहाजा आस जताई जा रही है कि  जल्द ही बीजेपी को संगठन महामंत्री मिल जाएगा क्योकि अब प्रदेश में बीजेपी में जरुरी काम प्रदेश कार्यकारिणी गठन और संगठन महामंत्री का रह गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News