Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस से सीट छीनने की BJP की तैयारी पूरी, 2 दिग्गज नेताओं के नामांकन दस्तावेज बनवाए,अंतिम दिन खेला करने के आसार

Sunday, Jun 07, 2026-02:07 PM (IST)

(डेस्क): जैसे-जैसे राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ती जा रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरी सीट पर बीजेपी नेताओं की ओर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। हालांकि कांग्रेस को अपनी ये सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका उसको चितिंत किए जा रही है।

बीजेपी ने दो नेताओं के नामांकन दस्तावेज बनवाकर करवाए तैयार

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की राज्यसभा सीट छीनने के लिए बीजेपी अंदरखाने काम पर लग गई है और  बीजेपी ने तो दो नेताओं के नामांकन दस्तावेज भी बनवाकर तैयार कर लिए है। सूत्र को मुताबिक कांग्रेस की सीट छीनने के लिए बीजेपी ने दो वरिष्ठ नेताओं के नामांकन के लिए दस्तावेज बनवाए हैं। बताया जा रहा है कि  इनमें से एक अनुभवी हैं जबकि दूसरा इंदौर इलाका का कोई युवा नेता बताया जा रहा है। यही नहीं तीसरी सीट के लिए बीजेपी ने  अपने दोनों संभावित उम्मीदवारों को भोपाल भी बुला लिया है। इससे राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं।

तीसरी सीट को लेकर भाजपा लगातार कर रही है बयानबाजी

दरअसल कांग्रेस की सीट को लेकर भाजपा नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पहले कैलाश विजयवर्गीय बोल चुके हैं कि वो कांग्रेस से इस सीट को छीनने की कोशिश करेंगें तो वही कल मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान से एक बार फिर प्रदेश में तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस सोच में पड़ गई।

सीएम यादव से शनिवार को जब इंदौर में तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारने की बात पूछी गई थी तो उन्होंने कहा कि, तीसरी सीट जाएगी कहां? जिसके बाद फिर से हलचल मच गई थी। वहीं  इससे पहले बीजेपी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी तीसरी सीट के संबंध में पार्टी तैयारियों का हवाला दे चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी नामांकन के अंतिम दिन अपना खेल, खेल सकती है। इसके लिए बीजेपी ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की अगली चाल क्या  होने वाली है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News