Punjab Kesari MP ads

BJP दिग्गज मंत्री बोले- जो करता हूं, मुंह पर करता हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, फर्क नहीं पड़ता, 70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं

Saturday, Jul 18, 2026-09:12 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी ): इंदौर में मंच पर से  कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बड़ा बयान दिया है।  बेबाक बोलते हुए कैलाश ने कहा कि  "मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं"। जो गलत है, वो गलत और जो सही है, वो सही"।

"70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं-कैलाश

आगे कैलाश ने कहा कि "70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं।  किसी को बुरा लगे तो लगे उससे अपने को क्या फर्क पड़ता है। एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कैलाश विजयवर्गीय का दो टूक और बेबाक अंदाज़ की काफी चर्चा हो रही है।  बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं और सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।

वहीं विधानसभा एक कि पीएम राइस स्कूल अहिल्या आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यदि भाई नशा करता है तो उसे राखी ना बांधे,पिता नशे में आये तो घर में भूख हड़ताल करनी चाहिए। बहन को अपनी माँ से कहना है कि में भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांध दूंगी लेकिन शराबी भाई को राखी नही बांधूंगी।

विजयवर्गीय ने मंच से छात्राओं से कहा कि जिसका भाई नशा करे उसको रक्षाबंधन पर राखी नहीं बांधना।  भगवान कृष्ण, हनुमान जी या भोलेनाथ जी को राखी बांध देना पर अपने भाई जो नशा करता है उसे राखी ना बांधना, कहना कि जब तक नशा नहीं छोड़ोगे मैं तुमको राखी नहीं बांधूंगी। नशा व्यक्ति को बर्बाद करता है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्राओं से कहा कि यदि जिस दिन आपके भैया और पापा नाश करके घर आएंगे तो मैं भूख हड़ताल करना।  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन आपने आपके भाई और पिता का नशा छुड़वा दिया उस दिन आपने जिंदगी का सबसे बड़ा काम कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News