बीजेपी सदस्यता अभियान: मध्य प्रदेश संगठन लगातार बना रहा नए रिकॉर्ड! एक दिन में बने 10 लाख से अधिक सदस्य

Monday, Sep 23, 2024-08:15 PM (IST)

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में जोर शोर से चल रहा है। वहीं इस सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश का संगठन अपनी अलग छाप छोड़ रहा है, ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक मध्य प्रदेश में 75 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए जा चुके हैं इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड मध्य प्रदेश संगठन के नाम हुआ है मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बताया की मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन ने एक ही दिन में करीब 10 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। बीडी शर्मा के मुताबिक एक दिन में करीब 7.50 लाख सदस्यता फॉर्म भरवा गए ,वहीं 10 लाख मिस कॉल आए हैं। बीजेपी मध्य प्रदेश संगठन की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने मध्य प्रदेश भाजपा की पूरी टीम को बधाई दी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में नए सदस्यता का आँकड़ा  75 लाख को भी पार कर गया है।

PunjabKesariकेंद्रीय नेतृत्व ने मप्र संगठन को दिया है डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट। वीडी शर्मा का दावा, मिले टारगेट से ज्यादा होगी सदस्यता।

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन को देश का सबसे सशक्त संगठन माना जाता है और बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों के परिणामों ने इस बात को साबित भी किया है। इसी के मद्देनज़र इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश संगठन को करीब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का भारी भरकम टारगेट दिया था। लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी टीम जिस तरह से सदस्यता अभियान में जुटी है, उसके चलते डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट भी छोटा पड़ता दिखाई दे रहा है। खुद बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा यह दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले टारगेट से कहीं ज्यादा सदस्य इस बार मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता बनाएंगे और एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। 

PunjabKesariवीडी शर्मा के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश संगठन, माने जाते हैं शुभंकर अध्यक्ष।

दरअसल जब विष्णु दत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश बीजेपी का नेतृत्व संभाला था ,उस वक्त पार्टी मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर थी। वीडी शर्मा ने संगठन को एक बार फिर से खड़ा किया और साल 2020 में बीजेपी एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज़ हो गई। इसके बाद हुए नगरीय निकाय ,विधानसभा चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज की, साथ ही लोकसभा चुनावों में पहली बार प्रदेश की 29 की 29 सीटें भी बीजेपी की झोली में डालने का श्रेय भी मध्य प्रदेश में बीजेपी के मजबूत संगठन और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को जाता है। यही कारण है की वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश का शुभंकर अध्यक्ष माना जाता है। और इसी के चलते मध्यप्रदेश के संगठन से केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। दूसरी तरफ सदस्यता अभियान में जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद मैदान पर उतरकर हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं उसके चलते पार्टी को उम्मीद है कि इस बार सदस्यता अभियान में म प्र संगठन देश भर में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News