घबराहट के बाद बिगड़ी BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की तबीयत, आनन-फानन में अस्पातल में कराया भर्ती

Saturday, Sep 13, 2025-06:17 PM (IST)

बैतूल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आठनेर दौरे के दौरान अस्वस्थ हो गए। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी की थी। हालांकि, डीजे और शोरगुल की आवाज सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे। तुरंत उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब उनकी हालत सामान्य है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



PunjabKesari, Hemant Khandelwal, BJP, Madhya Pradesh, Betul, Health Update, Public Event, Injury, Hospitalization, Community Health Center, Political Leader, Treatment, Recovery, Local News

बता दें कि तबीयत बिगड़ते ही कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खंडेलवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News