VYAPAM मामले पर BJP का कांग्रेस पर निशाना

12/22/2018 4:07:23 PM

भोपाल: प्रदेश में सत्ता में परिवर्तन होने के बाद से व्यापम का मुद्दा गर्म है। इस मुद्दे पर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि, कांग्रेस जिन आरोपियों को व्यापम का मास्टरमाइंड बताती थी आज उन्हीं की मदद कर रही है और कई व्यापम के आरोपियों की मदद करने वालों को बड़े पदों पर भी बैठा रही है।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Vyapam, BJP, Attack, Congress

भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि, अब व्यापम के आरोपियों को छुड़ाने में वर्तमान सरकार मदद कर रही है। नवनियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता अजय गुप्ता, शशांक शेखर व्यापमं के कई आरोपियों के वकील रहे और अभी भी कई आरोपियों की मदद कर रहे हैं। वहीं बीजेपी ने व्यापम को लेकर कांग्रेस को चेतावनी भी दी है कि, कांग्रेस ने इन मददगारों का खुलासा नहीं किया तो बीजेपी उनके नामों का खुलासा खुद करेगी।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Vyapam, BJP, Attack, Congress

बीजेपी प्रवक्ता रजनीश के अनुसार कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रची थी। जिसके तहत इन सारे लोगों को मोहरा बनाया गया। वहीं बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि, लक्ष्मीकांत शर्मा और सुधीर शर्मा जैसे बड़े आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके लिए जिम्मेदार तत्कालीन भाजपा सरकार है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News