Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस को घेरने की तैयारी, बीजेपी निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा'', तैयारियां शुरू

Saturday, Oct 24, 2026-09:23 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : SIR के मुद्दे को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अब बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में खंडवा स्थित बीजेपी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ को लेकर चर्चा की गई। 4 नवबंर को पदयात्रा निकली जाएगी, जिसमें सभी समाज के लोग शामिल होंगे। जिसमें बीजेपी जिला अध्यक्ष, खंडवा विधायक कंचन तंवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव सहित कई नेता शामिल हुए।

बीजेपी की इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस के आरोपों और SIR को लेकर उसके विरोध के जवाब में जनता के बीच अपनी बात रखना बताया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से पार्टी इस मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर जनता तक अपना पक्ष पहुंचाने की तैयारी में है। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं इस लिए वह ऐसे तरीका ढूंढ रही है। स्वतंत्र एजेंसियों को बदनाम करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। जनता ने इन पर पहले भी विश्वास नहीं किया है और आने वाले चुनाव में भी इन पर कोई विश्वास नहीं करेगा। बीजेपी ने इसको लेकर 7 कार्यक्रम होंगे। इसमें 4 तारीख को हम पदयात्रा निकालेंगे, जिसमें सभी समाज के लोग शामिल होंगे। निर्वाचन आयोग का SIR का काम पहली बार नहीं हो रहा है, कांग्रेस के समय भी होते थे। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए यह लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News