भाजपा जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट- सरोज पाण्डे, ईडी के छापेमारी को लेकर दिया बड़ा बयान

Sunday, Aug 27, 2023-12:32 PM (IST)

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): आचार संहिता लगने के पूर्व भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब भाजपा जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करने करने वाली है। दूसरी लिस्ट जारी होने के पूर्व उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायसुमारी भी जारी है। इसी तारतम्य में राज्य सभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोजपाण्डे कवर्धा पहुंची हुई थी और पार्टी कार्यालय में कवर्धा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सामूहिक बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

राज्य में लगातार ईडी के छापे के लिए केंद्र पर आरोप वाले सवाल पर सरोज पाण्डे ने कहा कि चोर चोरी करेगा और पकड़ा जाएगा तो नुकसान हमेशा चोर को ही होगा। आरोप न लगाकर मैदान में आकर सामना करना चाहिए, साथ ही कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट बहुत जल्द आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News