शहडोल में फंदे से लटके मिले नवदंपति के शव, पुलिस जांच में जुटी
Saturday, Jul 05, 2025-06:40 PM (IST)

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नवदंपति के शव फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों की शादी को 1 साल ही हुआ था, दोनों ने सुसाइड क्यों किया है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है यह घटना मजीरा गांव की है। बोधन सिंह और उसकी पत्नी उर्मिला सिंह का शव उनके घर पर फंदे पर लटके मिले हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों ने लोन लिया था और लोन नहीं चुका पा रहे थे, जिसके चलते पिता ने बहू और बेटे को डांटा भी था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए थे और कुछ देर बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। केशवाही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।