Punjab Kesari MP ads

होटल में फंदे से लटकी मिली 19 साल की लड़की, तीन दिन से रुका हुआ था प्रेमी जोड़ा

Friday, Jul 04, 2025-07:54 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के खजुराहो के एक होटल में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव डायमंड होम स्टे के रूम नंबर 203 में फंदे से लटका मिला। निशा 30 जुलाई को स्वामी विजय प्रजापति के साथ होम स्टे में आई थी। होटल संचालक के चाचा मोहन रजक ने बताया कि दोनों ने आईडी जमा कर रूम बुक किया था।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, निशा प्रजापति गुनौर क्षेत्र की रहने वाली है जिसका अजगगढ़ क्षेत्र के निवासी स्वामी विजय से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। दोनों तीन रात होटल में रुके। गुरुवार शाम को स्वामी विजय खाना लेने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। रात करीब 12 बजे लड़की (निशा) के भाई का होटल स्टाफ को फोन आया। उन्होंने आत्महत्या की सूचना दी। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।

PunjabKesari

स्वामी विजय का बड़ा भाई, जो बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, ने बताया कि निशा और स्वामी विजय लंबे समय से संपर्क में थे। दोनों बिना किसी को बताए यहां आए थे। घटना के बाद से स्वामी विजय फरार है। उसने बताया कि निशा प्रजापति का कॉल मेरे भाई के नंबर पर आता था, एक दो बार हमने मोबाइल देखा तो फिर अपनी मम्मी से पूछा कि लड़की कौन है, तो मम्मी ने बताया जिस रूम में स्वामी रहता था, उन्हीं की लड़की का फोन आता हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

PunjabKesari

पंजाब केसरी ने जब खजुराहो थाना प्रभारी सुरभि शर्मा से संपर्क का प्रयास किया तो उन्होंने नए नियुक्त एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल से बात करने को कहा। हालांकि, बघेल ने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। थाना प्रभारी ने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News