Punjab Kesari MP ads

Gold Silver Price Crash: मुंह के बल गिरे सोना-चांदी, 10 दिन में तबाही - खरीदारों के लिए बड़ा मौका!

Thursday, Mar 19, 2026-02:41 PM (IST)

भोपाल: कमोडिटी मार्केट में आज बड़ा झटका देखने को मिला, जहां सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही शुरू हुई बिकवाली दोपहर तक तेज हो गई और निवेशकों के होश उड़ गए।

दोपहर करीब 1:30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, MCX पर चांदी का भाव ₹12,000 से ज्यादा टूटकर ₹2,33,388 प्रति किलो पर आ गया। वहीं सोना भी करीब ₹5,000 की गिरावट के साथ ₹1,48,201 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

10 दिन में भारी गिरावट

अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो सोना ₹1,60,000 से फिसलकर ₹1,49,000 के करीब पहुंच गया है—यानी करीब ₹11,000 की गिरावट। वहीं चांदी ₹2,60,000 से लुढ़ककर ₹2,30,000 के आसपास आ गई—यानि ₹30,000 से ज्यादा की गिरावट..

गिरावट की बड़ी वजह क्या है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डॉलर की मजबूती और ग्लोबल मार्केट में दबाव के चलते सोने-चांदी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित मुनाफा बुकिंग कर रहे हैं।

खरीदारों के लिए सुनहरा मौका!

शादी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह गिरावट राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जिससे खरीदारी का सही समय बन सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News