Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी; चेक करें अपने शहर का नया रेट

Monday, Mar 16, 2026-12:17 PM (IST)

भोपाल: सोमवार, 16 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं, जिससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका बन गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1200 रुपये तक सस्ता होकर कारोबार करता दिखा। खबर लिखे जाने तक सोना लगभग 1,57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले करीब 0.75 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

आज सुबह गोल्ड वायदा 1,57,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,466 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,57,347 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा करीब 3335 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया। यह करीब 1.29 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

लगातार गिरते दामों के बीच सर्राफा बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News