MP में नियुक्तियों का दौर! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Saturday, Mar 07, 2026-02:08 PM (IST)

छतरपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा मंडल के नए मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने में योगदान देंगे।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नए मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गढ़ीमलहरा मंडल में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आमजन के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News