MP के इस जिले में दामोदर यादव के लिए जूतों की माला तैयार,समाजसेवी सतेंद्र बोले-वो कलुआ गलत बोलकर माहौल खराब करेगा तो सबक सिखाएंगे

Saturday, Feb 28, 2026-10:59 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में एक विवादित बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय दामोदर यादव के खिलाफ कुछ लोगों ने जूतों की माला तैयार कर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि यादव द्वारा साधु-संतों और सनातन धर्म को लेकर की गई कथित टिप्पणी से आस्था को ठेस पहुंची है।

दामोदर यादव के लिए  जूतों की माला तैयार-सतेंद्र शर्मा

 

PunjabKesari

दामोदर यादव के लिए  जूतों की माला तैयार है इसके लिए समाजसेवी सतेंद्र शर्मा ने खुलकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मंच से साधु-संतों और सनातन पर अनर्गल टिप्पणी की जाती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विरोध स्वरूप जूतों की माला तैयार कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो सार्वजनिक रूप से पहनाई जाएगी।

मामले की जानकारी मिलते ही शहर में चर्चा तेज हो गई। समर्थकों और विरोधियों के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक दामोदर यादव की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आपसी संवाद जरूरी

वहीं  दूसरी ओर कुछ सामाजिक संगठनों ने अपील की है कि विवाद को बढ़ाने के बजाय आपसी संवाद से सुलझाया जाए।

पुलिस प्रशासन की शांति बरतने की अपील

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों पर नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। शहर में इस घटनाक्रम को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आगे दामोदर यादव की प्रतिक्रिया क्या रहती है और प्रशासन किस तरह स्थिति को संभालता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News