48 घंटे बाद बृहस्पति कुंड में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, इलाके में मातम का माहौल

Tuesday, Jul 01, 2025-04:54 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान) : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नियाग्रा प्रपात कहे जाने वाले "बृहस्पति कुंड" में दो दिन पहले डूबे दोनों युवकों के शव आखिरकार 48 घंटे की गहन तलाशी अभियान के बाद आज मिल गए हैं। सतना और पन्ना की SDRF की संयुक्त टीम को यह बड़ी सफलता मिली। गहरे पानी में फंसे होने के कारण दोनों शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रविवार को बृहस्पति कुंड में तीन युवक डूब गए थे। इनमें से पन्ना निवासी एक युवक अभिषेख ढीमर का शव कल ही बरामद कर लिया गया था, लेकिन सतना निवासी दोनों युवक कृष्णा शर्मा व त्वरित चौधरी दोनों की तलाश जारी थी। SDRF की टीमों ने लगातार 48 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्हें आज सुबह सफलता मिली और दोनों युवकों के शव गहरे पानी से निकाले गए। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल शवों को आवश्यक कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News