MP में हाड कंपा देने वाली ठंड, घने कोहरे से कई हवाई सफर प्रभावित, इस दिन होगी बारिश
Monday, Jan 02, 2023-12:57 PM (IST)

भोपाल(विवान तिवारी): नया साल का दूसरी ही दिन मध्य प्रदेश में हाड़ कपा देने वाली ठंड लेकर आया। घना कोहरे ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जहां घरेलू लोग घरों में दुबके रहे वहीं कामकाजी लोगों के आने जाने में कोहरा ने परेशानी बढ़ा दी। घने कोहरे के कारण हवाई सफर भी प्रभावित हुआ।
राजधानी भोपाल की बात करें तो रविवार रात का पारा सबसे ज्यादा 3.5 डिग्री लुढ़ककर 7.5 रिकॉर्ड हुआ। सुबह कोहरा सबसे ज्यादा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई थी। हालांकि हल्की धूप निकली है लेकिन सर्द हवाओं से मौसम में काफी ठंडक है। भोपाल के अलावा रविवार रात को प्रदेश भर में सबसे ज्यादा कोहरा रायसेन, गुना, उमरिया, दमोह, खजुराहो, जबलपुर और सागर में रहा।
घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है। भोपाल आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल और लेट हो गई। एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट की गई नागपुर डायवर्ट की गई है।
इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट लेट हो गई। वहीं इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट आज कैंसिल की गई है। मौसम विभाग की माने तो 4-5 तारीख को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।