MP News: जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का - लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी...

5/4/2024 6:12:38 PM

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवरी थाना क्षेत्र में जंगल में शनिवार को लड़का और लड़की का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, देवरी थाना पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। देवरी थाना पुलिस ने लड़का और लड़की के शवों को फंदे से नीचे उतार कर शव का पंचनामा बनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari
मृतकों ने एक ही रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पास के ही गांव के रहने वाले हैं। जंगल में पेड़ पर लड़का और लड़की के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की काफी भीड़ भी लग गई थी।


 अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़का और लड़की ने आत्महत्या किन कारण के चलते की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों के परिवार वालों के बयान भी लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही दोनों की मौत का कारण सामने आ सकेगा माना जा रहा है कि लड़का और लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News