Punjab Kesari MP ads

MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 4 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखापाल को पकड़ा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Wednesday, Jun 24, 2026-06:42 PM (IST)

बालाघाटः मध्यप्रदेश के बालाघाट में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक लेखापाल को 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। एरियर की बकाया राशि के एवज में आरोपी ने शिक्षक से रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार डोहरे की वेतन विसंगति के एरियर की राशि 94,085 रुपये थी। इसमें से 66,557 रुपये पहले ही उन्हें मिल चुके थे, लेकिन शेष बची 27,528 रुपये की राशि निकालने के लिए लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े ने 4000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। लेकिन, शिक्षक उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई।

शिकायत की सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी लेखापाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(क) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News