महाकाल की शरण में पहुंचे बृजभूषण शरण, भस्म आरती में शामिल होकर जुबिन नौटियाल ने लिया बाबा का आशिर्वाद
Friday, Jul 28, 2023-12:07 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): महाकाल के दर्शनों के लिए बाबा के दरबार में लगातार वीआईपी श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जुबिन नौटियाल बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल का आशिर्वाद लिया। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की।
सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करके पूजा अर्चना की। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका दुप्पटा, स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया था। इसके बाद शुक्रवार तड़के होने वाली अद्भुत और दिव्य आरती में शामिल हुए।