बजट इस तरह तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग, हर व्यक्ति का ख्याल रखा गया है: वित्तमंत्री तरुण भनोत

3/9/2020 1:50:51 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार का आने वाला बजट जनता को राहत देने वाला है। वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा है कि सरकार प्रदेश की जनता पर किसी भी तरह का नया टैक्स नहीं लगाएगी। इस बजट से जनता पर कोई बोझ नहीं डाला जाएगा। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। आर्थिक चुनौतियों के बीच यह बजट जनता को राहत देने वाला रहेगा।

वहीं वित्तमंत्री तरुण भनोत ने कहा कि मध्यप्रदेश का 2020-21 का बजट राहत देने वाला होगा। इसके जरिए जनता पर किसी भी तरह का बोझ नहीं डाला जाएगा। किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। हम विपरित परिस्थितियों में अच्छा बजट लेकर आ रहे हैं। इस बजट से आम जनता को कोई कठिनाई आएगी। बजट इस तरह तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग, हर व्यक्ति का ख्याल रखा गया है।

वित्तमंत्री तरुन भनोत ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि हमारी जनता केंद्र सरकार की नीतियों से पहले ही परेशान है। ऐसे में सीएम कमलनाथ की कोशिश है कि बजट से जनता को कठिनाई ना आए। केंद्र की नीतियों की वजह से हर चीज महंगी हो गई है। बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है। हमारे सामने आर्थिक चुनौतियां हैं। इन कठिनाईयों के बीच भी हम अच्छा बजट जनता को देने वाले हैं। भनोत ने बीजेपी से अपील की वो केंद्र सरकार से मांग करे और प्रदेश का रुका हुआ पैसा जल्द दिलाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ सरकार गिराने की राजनीति कर रही है। उनके बड़े नेता यह बताएं और जबाव दें कि वह बार-बार दिल्ली क्यों जा रहे हैं। उन्हें इस राजनीति से दूर रहना चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

वित्तमंत्री भनोत ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कहा कि बीजेपी राज्यसभा चुनाव में जितने चाहे उम्मीदवार उतारे। कांग्रेस को किसी बात का डर नहीं है। हमारा कोई भी विधायक क्रॉस वोटिंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में बीजेपी की जमीन खिसक रही है। हमने माफिया पर कार्रवाई की। इससे सब बौखलाए हुए हैं। बीजेपी सिर्फ सरकार गिराने का षडयंत्र रच रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News