Punjab Kesari MP ads

भोपाल जा रही बस हादसे का शिकार, एक दर्जन से अधिक यात्री थे सवार; उड़े परखच्चे ,मच गई चीख-पुकार

Tuesday, Oct 06, 2026-10:52 AM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बालाघाट से भोपाल जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर अफरा-तफरी मची है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना छिंदवाड़ा से पहले बाईपास के पास हुई है। जहां मंगलवार सुबह एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। घटना में सभी यात्रियों को चोटें आई है। गनीमत यह रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। बस के अचानक पलटने से बस सवारों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसी के साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में घायलों को डायल-112 की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।हादसे में सूत्र सेवा की बस क्रमांक MP 04 PA 3660 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटनास्थल में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी दिखाई दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News