Punjab Kesari MP ads

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

Sunday, Sep 08, 2024-05:43 PM (IST)

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले शाहपुरा मार्ग पर अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस घटना में 17 साल के गणेश और 65 साल के नरबद सिंह की मौत हो गई है 16 साल की अंजलि गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुरा मार्ग में बिछुआ के पास उमरिया से शाहपुरा जा रही बस ने बाइक को टक्कर मारी है, बाइक पर नरबद सिंह, गणेश और अंजलि सवार थे दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, अंजलि घायल है पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है, अभी पुलिस बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News