Punjab Kesari MP ads

बड़वानी में ट्रक की टक्कर से पलटी बस, कई यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

Thursday, Jul 07, 2022-11:39 AM (IST)

बड़वानी(संदीप कुशवाह): बड़वानी में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां यात्री बस पलटने से 19 यात्री घायल हो गए जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सेंधवा रैफर किया गया है। घायलों में महिला बच्चे शामिल हैं। एक यात्री बस में बुरी तरह फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। सेंधवा ग्रामीण थाना व बिजासन चौकी पुलिस मौके पर है।

PunjabKesari

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 स्थित बिजासन घाट पर हुआ। जहां सीकर राजस्थान से पूना महाराष्ट्र जा रही बस को मप्र महाराष्ट्र बॉर्डर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 स्थित बिजासन घाट में स्पीड ब्रेकर पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।

PunjabKesari

टक्कर से बस पलट गई। बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए है। घायलों को 108 एम्बुलेंस, हाइवे एम्बुलेंस व बिजासन चौकी के वाहन से सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News