MP बहुत बड़ी कार्रवाई, राजधानी में अपर आयुक्त के साथ ही कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज

Friday, Mar 13, 2026-08:08 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये निकालने के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है ।

नगर निगम भोपाल में फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये के भुगतान करने के मामले में कार्रवाई

 

PunjabKesari

नगर निगम भोपाल में फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये के भुगतान करने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने अपर आयुक्त (वित्त) सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि निगम की केंद्रीय कार्यशाला और मोटर वर्कशॉप में बिना काम कराए ही गाड़ियों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और अन्य कार्यों के फर्जी ई-बिल बनाकर SAP सॉफ्टवेयर के जरिए करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया।

लोकायुक्त ने अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवितकर सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवितकर सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी बिलों के जरिए राशि परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों में ट्रांसफर कर कमीशन लिया जाता था।

मामले में न्यायालय से सर्च वारंट लेकर लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के सर्वर सेंटर की तलाशी ली और SAP सॉफ्टवेयर की हार्ड डिस्क जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News