Punjab Kesari MP ads

BJP पार्षद पति पर मामला दर्ज, बर्थडे पर तलवार से केक काटना पड़ा मंहगा; Video वायरल

Saturday, Jul 04, 2026-05:01 PM (IST)

सागरः मध्यप्रदेश के सागर जिले में BJP पार्षद पति की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, पार्षद पति को जन्मदिन पर तलवार से केक काटना भारी पड़ा है। वीडियो वायरल  के संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला सागर जिले का है। यहां नगर निगम के शुक्रवारी वार्ड से भाजपा की पार्षद किश्वर बी के पति और पूर्व पार्षद बबलू कमानी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि पार्षद पति बबलू कमानी ने अपने बर्थडे पर तलवार से केक काटा। जिसका वीडियो भी बनाया गया। वीडियो में बबलू अपने समर्थकों के बीच तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तलवार लहराते भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद किसी अज्ञात ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बबलू कमानी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News