नक्सल नेटवर्क की जड़ तक पहुँचेगी जांच? केंद्रीय एजेंसी ने पकड़ा 1 करोड़ 5 लाख का ईनामी रामधेर - पूछताछ से बढ़ी हलचल

Thursday, Dec 11, 2025-03:10 PM (IST)

राजनांदगांव। (देवेन्द्र गोरले): शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 8 दिसंबर सोमवार को एमएमसी जोन सीसी मेंबर रामधेर सहित 12 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्ण किया था। आपको बता दे कि अकेले  रामधेर के  ऊपर 1 करोड़ 5 लाख रुपए का ईनाम शासन द्वारा घोषित किया गया था। इसी रामधेर से पूछताछ करने के लिए केंद्रीय एजेंसी राजनांदगांव पहुंची है जो नक्सली नेटवर्क के विषय में पूछताछ कर सकती है। आपको बता दे कि सरेंडर करने वाले 12 नक्सलियों के पास से 3 नग A K_47, 1 नग SLR, 3 नग INSAS, 2 नग थ्री नाट थ्री रायफल, एवं 1 नग 30 कार्बन जैसे हथियार भी वापस किए।

PunjabKesari

पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ के तहत् मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की जानकारीः

01.        रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ अमरजीत उर्फ देउ मज्जी पिता दोबा मज्जी उम्र 53 साल     सीसीएम एमएमसी जोन,गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
    ईनाम- 01 करोड़ 05 लाख (एमएमसी जोन)

02.    चंदू उर्फ नरेष उर्फ चैतराम उर्फ देवचन्द पिता वकरी उम्र 55 साल डीवीसीएम     टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया कमेटी सचिव/एलओएस कमांडर 
    ईनाम- 33 लाख रूपये।

03.    अनीता उर्फ ललीता उर्फ जैनी पति रामधेर उम्र 35 साल,ग्राम  मड़ीन्दापल्ली तहसील     बामरगढ़,गढ़चिरौली, महाराष्ट्र डीवीसीएम टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया कमेटी 
    ईनाम- 33 लाख रूपये। 

04.    प्रेम उर्फ उमराव पिता धनीराम उम्र 32 साल,ग्राम डबरी तहसील कोरची थाना बेड़गॉव     गढ़चिरौली, महाराष्ट्र डीवीसीएम टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया कमेटी 
    ईनाम- 33 लाख रूपये। 

05.    जानकी उर्फ प्रेमा उर्फ लिमी पति नागेष उम्र 35 साल, ग्राम मड़ीन्दापल्ली तहसील बामरगढ़ डीवीसीएम टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया कमेटी 
    ईनाम- 33 लाख रूपये। 

06.    रामसिंग उर्फ सम्पत उर्फ संजय पिता ज्ञानसिंग उम्र 55 साल, ग्राम  राशिमेटा तहसील बैहर थाना रूपझर,बालाघाट., मध्यप्रदेष
    एसीएम- 14 लाख।

 07.    सुकेष उर्फ रंगा पिता सन्नू उम्र 28 साल ग्राम पुसनार थाना गंगालूर,बीजापुर, छत्तीसगढ़
    एसीएम- 14 लाख।

 08.    शीला उर्फ वैसंती उर्फ सेवंती पति विक्रम उम्र 29 साल ग्राम दोरनागुडा तहसील अट्टापल्ली थाना कसनसूर गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
    पीएम- 06 लाख

09.    लक्ष्मी उर्फ मनिता पति सुकेष उम्र 21 साल, ग्राम पुस्कर तहसील भैरमगढ़ थाना गंगालूर
    पीएम- 06 लाख    

10.    योगिता उर्फ लक्ष्क्षी पति सागर उम्र 22 साल, ग्राम बड़े बट्टू थाना बासेगुढा बीजापुर, छत्तीसगढ़ 
    पीएम- 06 लाख

11.    सागर उर्फ रैनू पिता वंजा उम्र 22 साल ग्राम बोगदेव तहसील ओरछा थाना कुकराझोर नारायणपुर, छत्तीसगढ़
    पीएम- 06 लाख

12.    कविता उर्फ मासे  पिता उन्गा उम्र 21 साल,ग्राम  कोन्डेसवेल थाना जगरगुण्डा, सुकमा, छत्तीसगढ़
    पीएम- 06 लाख।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News