MP में बदली मौसम ने करवट, आने वाले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश होने के आसार

5/11/2019 2:22:27 PM

भोपाल: प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में धूलभरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है।

PunjabKesari

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में उपरी हवाओं का चक्रवात बना है, जिससे राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है। आने वाले 24 घंटों में बादल छाने के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। प्रदेश के कई जिलों में 22 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, जिससे प्रदेश के बैतूल, धार, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन तथा पूर्वी मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर, सिवनी और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है।

PunjabKesari
 

वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. भोपाल में शाम को हल्के बादल छाए रहे और करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. वहीं प्रदेश में 44.2 डिग्री के साथ सीधी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News