छतरपुर के व्यापारी नेपाल हिंसा के बीच सुरक्षित भारत लौटे, सीमा पार कर घर की ओर रवाना
Thursday, Sep 11, 2025-04:03 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा के बीच काठमांडू में फंसे छतरपुर के व्यापारी सुरक्षित रूप से भारत की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद वे अपने घर की ओर रवाना हो गए हैं।
व्यापारी के सुरक्षित लौटने की खबर से उनके परिवार और स्थानीय लोग राहत महसूस कर रहे हैं। प्रशासन ने भी बताया कि सभी आवश्यक सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए थे ताकि वे सुरक्षित रूप से भारत लौट सकें।