Punjab Kesari MP ads

शादी से पहले शादीशुदा निकली दुल्हन, मोबाइल में मिले राजने धोखेबाज युवती की खोली पोल

Saturday, Jul 04, 2020-12:31 PM (IST)

गुना: फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एक युवती के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों के पर केस भी दर्ज कर लिया है। दरअसल ये युवती शादी के लिए लोगों से पैसे लेकर ठगने का काम करती थी।कलोरा के एक युवक से भी शादी करने वाली थी। शक होने पर लड़की का मोबाइल चेक किया, जिसमें लड़की की शादी का वीडियो भी मिला है।

क्या है पूरा मामला

आरोपी केवल अहिरवार शादी के लिए लड़की नेहा का रिश्ता लेकर कलोरा निवासी माखन पुत्र स्वामी धाकड़ के पास जाता है। शादी पक्की होने पर अहिरवार लड़केवालों से 77 हजार रुपए भी ले लेता है। लेकिन जब शादी की तारीख आई तो लड़की वालों ने ये कहकर शादी टाल दी कि अभी लड़की के मामा का देहांत हो गया है। कुछ दिन बाद लड़के वाले फिर शादी करने के लिए लड़की के गांव अशोकनगर पहुंचे जिसके बाद लड़की को अपने साथ ले आए। साथ लाने के बाद उन्हें लड़की पर शक हुआ। तब लड़की का मोबाइल चेक किया, जिसके बाद सबके होश उड़ गए। लड़की के मोबाइल में उसकी पिछली शादी का वीडियो था। साथ ही इक आधार कार्ड भी निकला, जिसमें लड़की के पति का नाम बबलू  बाबर्रे लिखा था।

PunjabKesari, Cheater bride,  bride arrested ,guna, madhya pradesh

दुल्हन गिरफ्तार, साथियों पर केस दर्ज

मामला सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने धोखेबाज दुल्हन नेहा को गिरफ्तार कर लिया है। और गैंग के बाकी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का  मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी श्री बुंदेला ने बताया कि युवती नेहा पहले से शादीशुदा है और इसका एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस नेहा से अन्य मामलों पर पूछताछ करेगी।

कौन है ठगी करने वाली दुल्हन

इस शादीशुदा दुल्हन का नाम है नेहा बावरिया। जो लोगों से पैसे लेकर शादी करती थी, और फिर फरार हो जाती थी। नेहा सागर की रहने वाली है। अशोकनगर निवासी हेमंत राव पाटिलकर, नवीन पाटिलकर और केवल अहिरवार मिलकर शादी के लिए लोगों को फंसाते थे।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News