नेता जी ने युवती से की गंदी हरकत! घर से निकलते ही बनाया शिकार, मामला दर्ज
Monday, Oct 19, 2026-11:15 AM (IST)
बुरहानपुरः मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एआईएमआईएम नेता पर युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि घर से निकलते ही पीछा किया गया। इस बाद छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुरहानपुर जिले की है। जहां एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि एआईएमआईएम नेता शेख सलीम ने बाजार जाते समय उसका पीछा किया। इसी दौरान युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर डराया धमकाया गया। इसके बाद कोतवाली थाने में पहुंचकर युवती ने छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।

