पानी पानी हुआ छतरपुर: मकान ढहने से 2 की मौत, SBI बैंक में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें बारिश से बिगड़े हालात

Friday, Jul 18, 2025-05:13 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नालें उफान पर हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई जगह पुल पुलिया टूटने की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं तो जलभराव के कारण एंबुलेंस भी पानी के मंजदार में फंस गई। छतरपुर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। शहर के प्रताप सागर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आस-पास के इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा है। छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धामची में उर्मिल नदी के उफान पर आने से लगभग 2000 परिवार फंस गए हैं। ग्रामीण छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है और विद्युत लाइन भी ठप्प हो गई है।

PunjabKesari

छतरपुर: कुटने नदी डेम का पानी छोड़ा गया...

PunjabKesari

कच्चा मकान ढहने से 2 की मौत

जिले में 12 घंटे से हो रही तेज वर्षा के चलते प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई। जहां ग्राम ढिलापुर में रात्रि में मकान में सो रही मां बेटी के ऊपर कच्चा मकान ढह गया। हादसे में बेटी की मौत हो गई, वहीं मां घायल हो गई। वही ओरछा रोड थाना क्षेत्र के हतना में घर के अंदर जानवर छोड़ने पहुंचे युवक पर कच्चे घर की दीवार गिर गई। युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों जगह मलबे में दबने से जान गई।

PunjabKesari

संजयनगर टोल प्लाजा डूबा, उर्मिल नदी उफान पर..

समूचे क्षेत्र में बीते 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बाद उर्मिल नदी उफान पर है। उर्मिल डैम व सिंहपुर डैम के गेट खुलने के बाद लवकुशनगर अनुविभाग के संजयनगर में बने एम.पी.आर.डी.सी. के टोल प्लाजा में पानी घुस गया है। वहीं नदी में लगातार पानी बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बाढ़ देखने भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस द्वारा पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी अजय अम्बे सहित पुलिस मौके पर मुस्तैद हैं।

PunjabKesari

SBI के मुख्य शाखा के बेसमेंट में भरा पानी

एसबीआई शाखा के अंदर पानी घुस गया। जिसे रात भर से पंप लगाकर खाली किया गया। मौके पर नगर पालिका के टैंकर मौजूद हैं। बैंक में रखी नगदी राशि गीली होने की जानकारी सामने आई है। एसबीआई के मुख्य शाखा के बेसमेंट में चेस्ट रूम बना है, जिसमें जिलेभर की बैंकों का कैश रखा जाता है। नियमों के मुताबिक चेस्ट रूम बेसमेंट में नहीं होना चाहिए।

PunjabKesari

नंदगायकला का गोरा तालाब के गेट खोले

भीषण बारिश से बिगड़ते हालतों के बीच नंदगायकला का गोरा तालाब उफान पर आ गया। तालाब फट ना जाये इसलिए प्रशासन ने रात तीन बजे ओना खोला के गेट खोले। हमा में प्रशासन की टीम पहुंची।

PunjabKesari

सड़कों गलियों में आई बाढ़ से लोगों के घरों में भरा पानी, गाड़ियां डूबीं

छतरपुर किशोर सागर तालाब के पास दो पहिया गाड़ियां लगभग डूबने को हैं, सभी घरों में पानी भर चुका है। किशोर सागर तालाब से पानी बाहर आ चुका है, लोगों के पलायन की स्थिति बन चुकी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News